Radhe Radhe राधे राधे क्यों बोला जाता है

Radhe Radhe राधे राधे क्यों बोला जाता है




कृष्ण:- अच्छा तुम बताओ…अगर मैं कृष्ण ना होकर कोई वृक्ष होता तो???….तब तुम क्या करती???

श्री राधे ने अपने गुस्से को ठंडा करते हुए कहा:- तब मैं लता बनकर तुम्हारे चारों ओर लिपटी रहती…

कृष्णा ने राधे को मनाने वाली बच्चों की मुस्कान देकर कहा…और अगर मैं यमुना नदी होता तो???

श्री राधे ने उत्तर दिया “हम्म्म्म…..तब मैं लहर बनकर तुम्हारे साथ साथ बहती रहती…..श्यामसुंदर !!!” (श्री राधे का गुलाबी रंग वापिस लौट आया… वे ठुड्डी के नीचे अपना हाथ रखकर अगले प्रश्न की प्रतीक्षा करने लगीं)

कृष्ण निकट घास चरती एक गौ की ओर संकेत करके बोले “अच्छा!!!!!….. यदि मैं उसकी तरह गौ होता तो?? .तो तुम क्या करती??

श्री राधा, कान्हा जी के गाल खींचती हुई बोलीं………तो मैं घंटी बनकर आपके गले में झूमती रहती प्राणनाथ…..परन्तु आपका पीछा नहीं छोड़ती….

Krishan Son Yaduvanshi कृष्ण का वो पुत्र जिसके कारण सम्पूर्ण यदुवंश का नाश हो गया


फिर अगले कुछ पलों तक वहां शान्ति छाई रही….केवल यमुना की लहरें और मोर की आवाज़ ही सुनाई दे रही...

श्री राधे ने चुप्पी तोड़ते हुए कान्हा जी से पूछा…??

“आप मुझसे कितना प्रेम करते हो मेरे प्राणनाथ???….मेरा तात्पर्य यदि …हमारे प्रेम को अमर करने के लिए कोई वचन देना हो…तो आप क्या वचन देंगे…???”

कृष्णा ने राधे के कर कमलों को स्पर्श करते हुए कहा… “मैं तुम्हे इतना प्रेम करता हूँ राधे… कि जो भी भक्त तुम्हें स्मरण करके ‘रा…’ शब्द बोलेगा… उसी पल मैं उसे अपनी अविरल भक्ति प्रदान कर दूंगा। और पूरा ‘राधे’ बोलते ही मै स्वयं उसके पीछे पीछे चल दूंगा…..।

श्री राधे ने अपने नैनो में प्रेम के अश्रु भरकर कहा:- और मैं आज वचन देती हूँ मेरे कान्हा!!!….

मेरे भक्त को कुछ बोलने की भी आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी… जहाँ भी जिस किसी के हृदय में आपके लिए, आपके नाम के प्रति सच्चा प्रेम होगा… मै स्वयं ज़बरन आपको लेकर उसके पीछे पीछे चल दूँगी…

राम जन्मभूमि पहले कैसा था अयोध्या मैं भगवन राम जी का मंदिर पहले किसने बनवाया था एवं वर्तमान में कैसा दिखेगा आईये जानते हैं

Radhe Radhe राधे राधे क्यों बोला जाता है

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महादेव के पिनाक धनुष की कथा

भगवान श्री राम ने सीता जी के स्वयंवर में गुरु विश्वामित्र जी की आज्ञा से शिवजी का कठोर धनुष तोड़ कर सीता जी से विवाह किया था। लेकिन शिवजी का...