शहद के चमत्कारिक फायदे-शहद खाने के गुण-Tellers.live

शहद के चमत्कारिक फायदे-शहद खाने के गुण-Tellers.live


1. शहद के नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अधिक बढ़ जाती है।

2. शहद में व्यक्ति को दीर्घायु एवं स्वास्थ बनाये रखने की अद्भुत शक्ति है I मुँह में रखते ही यह तत्काल घुलकर शरीर में सीधे ऊर्जा देता है  व इसके जैसा शीघ्र पचने वाला अन्य कोई पदार्थ नहीं है I

3. इसे पानी में मिलाकर पीने से माँसपेशियों को तुरंत शक्ति मिलती है I थकान होने पर इसका सेवन ताजगी देता है I अनुपान के रूप में इसका सेवन करने से औषधि की शक्ति बढ़ जाती है I

4. प्रात: और सायं गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी कम होती है I गर्मियों के बड़े गिलास में 2 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर शहद की शिकंजी पीने से शरीर को तत्काल ऊर्जा मिलती है और पेशाब भी खुलकर आती है I

5. अनिद्रा व कब्ज की शिकायत में शहद के नियमित सेवन से लाभ होता है I

6. रक्तचाप बढ़ने पर लहसून के साथ शहद लेना चाहिए I

7. बच्चों को नौ मास शहद देने से उन्हें किसी प्रकार का रोग नहीं होता I

8. आँतों की शिकायत में आँवले के रस के साथ शहद का सेवन करना चाहिए I

9. शहद को अनार के रस में मिलाकर लेने से दिमागी कमजोरी, सुस्ती, निराशा तथा थकावट दूर होती है !



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महादेव के पिनाक धनुष की कथा

भगवान श्री राम ने सीता जी के स्वयंवर में गुरु विश्वामित्र जी की आज्ञा से शिवजी का कठोर धनुष तोड़ कर सीता जी से विवाह किया था। लेकिन शिवजी का...